शाजापुर में रॉन्ग साइड ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी:हादसे में घायल युवक के गले में घुसा प्लास्टिक, डॉक्टरों ने निकाला

शाजापुर में रॉन्ग साइड ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी:हादसे में घायल युवक के गले में घुसा प्लास्टिक, डॉक्टरों ने निकाला




शाजापुर जिले की नेशनल हाईवे-52 पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे उकावदा चौकी के पास कमरदीपुर जोड़ पर एक सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चों को हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, सारंगपुर निवासी मनोज केवट अपनी पत्नी सीमा, बेटे अंश और बेटी श्रद्धा के साथ बाइक से कमरदीपुर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मनोज गंभीर हालत में सड़क पर तड़पते रहे। इसी बीच वहां से गुजर रहे अस्पताल कर्मचारी मनीष कुशवाहा ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल की मदद की। अस्पताल में उपचार के दौरान पता चला कि बाइक के मडगार्ड का प्लास्टिक मनोज के गले में घुस गया था, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। जिला अस्पताल में पदस्थ ईएमटी डॉक्टर तेजपाल सिंह जादौन ने तत्काल ऑपरेशन कर प्लास्टिक को बाहर निकाला। फिलहाल, जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के मद्देनजर लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!