रतनगढ़ में आकाशीय बिजली गिरी, पानी की टंकी क्षतिग्रस्त:गोदावरी भवन की छत की दीवार टूटी, तेज गड़गड़ाहट से लोगों में भय
चूरू जिले के रतनगढ़ में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से सराफ कुएं के पास स्थित गोदावरी भवन की छत पर बनी पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरने से टंकी का पाइप टूट गया। शनिवार दोपहर तेज आंधी और बूंदाबांदी के दौरान यह घटना हुई। एक तेज धमाके के साथ बिजली गोदावरी भवन की पानी की टंकी पर गिरी, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई। तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भवन के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। भवन के व्यवस्थापक भारतभूषण पारीक ने बताया कि बिजली गिरने से छत पर रखी पानी की टंकी और टेरिस की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। टंकी से जुड़ी पाइपलाइन अलग हो गई और दीवार टूटने से मलबा रास्ते पर बिखर गया। हालांकि, इस आकाशीय बिजली गिरने की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पारीक ने बताया कि यदि बिजली गिरने के समय उस रास्ते से कोई गुजर रहा होता, तो संभवतः एक बड़ा हादसा हो सकता था।
Source link

