सतना में तेज बारिश, शहर हुआ जलमग्न:कई इलाकों में जलभराव, आंधी से पेड़ गिरा, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप

सतना में तेज बारिश, शहर हुआ जलमग्न:कई इलाकों में जलभराव, आंधी से पेड़ गिरा, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप




सतना शहर में रविवार दोपहर तेज आंधी और गरज-चमक के साथ करीब 45 मिनट तक बारिश हुई। इस बारिश से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। कई प्रमुख सड़कों और रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे नालियों का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुस गया। देखें तस्वीरें… कई इलाकों में जलभराव बारिश के कारण कृष्णनगर, लालता चौक और स्टेशन रोड सहित कई क्षेत्रों की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। वार्ड क्रमांक-5 के बर्दाडीह रोड स्थित मुख्तियारगंज और कालीबाड़ी मंदिर क्षेत्र में नाली का पानी घरों में घुस गया। आंधी से पेड़ गिरा, बिजली व्यवस्था प्रभावित तेज आंधी का असर शहर के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला। टिकुरिया टोला-बांस नाका मार्ग पर गणेश किराना के पास एक बड़ा पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गया। इससे आसपास के क्षेत्र में दुर्घटना का खतरा पैदा हो गया। इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर में भी जलभराव हो गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आसपास के क्षेत्रों में भी हुई बारिश शहर के साथ-साथ चित्रकूट, बिरसिंहपुर और कोटर क्षेत्रों में भी तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी के दौरान हवा की रफ्तार लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही। विभाग ने करीब 45 मिनट में लगभग डेढ़ इंच वर्षा दर्ज की है। देर शाम तक मौसम साफ हो गया, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव बना रहा। 5 जून तक सक्रिय रहेंगी प्री-मानसून गतिविधियां मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 5 जून तक जिले में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इस दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!