सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत:वाराणसी से आम लोडकर पटना गया था, लौटते वक्त दूसरी गाड़ी से हुई टक्कर

सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत:वाराणसी से आम लोडकर पटना गया था, लौटते वक्त दूसरी गाड़ी से हुई टक्कर




भोजपुर में एक पिकअप अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले चालक की मौत हो गई है। हालांकि उसे आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक मो. नईम का बेटा अब्दुल करीम (30) है। जो वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र एसएस 4/77 दौलतपुर गांव का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई मोइनुद्दीन ने बताया कि सोमवार वह वाराणसी से अपने पिकअप पर आम लोड कर पटना गया था। पटना से आम अनलोड कर वापस वाराणसी लौट रहा था। इसी दौरान मनभावन मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गया। पुलिस ने परिजन को दी सूचना हादसे की सूचना कोईलवर पुलिस की ओर से परिजन को दी गई। जिसके बाद परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। उसके बाद परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए वापस यूपी ले गए। बताया जाता है कि मृतक अपने चार बहन और दो भाई में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी शहनाज परवीन है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम है। मृतक की पत्नी शहनाज परवीन और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!