फाइनेंसर बनकर ट्रक छीनने वाला गिरफ्तार:चंदौली पुलिस ने दुर्गावती से ट्रक बरामद कर आरोपी को पकड़ा, बिहार का रहने वाला

फाइनेंसर बनकर ट्रक छीनने वाला गिरफ्तार:चंदौली पुलिस ने दुर्गावती से ट्रक बरामद कर आरोपी को पकड़ा, बिहार का रहने वाला




चंदौली पुलिस ने खुद को फाइनेंसर बताकर एक ट्रक को जबरन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुर्गावती के पास से जब्त ट्रक (BR44GA7998) भी बरामद कर लिया। यह घटना 2 जून को नौबतपुर बॉर्डर के पास हुई थी। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी ट्रक चालक अमिताभ साहनी ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 2 जून को नौबतपुर के पास बिना नंबर की चार पहिया वाहन से आए कुछ लोगों ने खुद को फाइनेंसर बताया। उन्होंने जबरन उनका ट्रक रोका और विरोध करने पर क्लीनर के साथ मारपीट की। इसके बाद वे ट्रक को अपने कब्जे में लेकर दुर्गावती की ओर चले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आकाश पटेल ने सैयदराजा थानाध्यक्ष को तत्काल कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। जांच के दौरान गुरुवार को सैयदराजा थाना पुलिस टीम ने आरोपी को दुर्गावती के पास से दबोच लिया। आरोपी की पहचान बिहार राज्य के चांद थानाक्षेत्र के दुलही गांव निवासी प्रिंस सिंह के रूप में हुई है। एसपी आकाश पटेल ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ऋण वसूली के दौरान किसी भी स्थिति में अवैध दबाव, जबरदस्ती या गुंडागर्दी का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए। यदि किसी एजेंट या कर्मचारी द्वारा वाहन जबरन खींचने, अभद्रता करने या डराने-धमकाने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने यह भी चेताया कि यदि ऐसी घटनाओं में एजेंसी के लोगों की भूमिका पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, संतोष तिवारी, बृजेश चौहान, शंकर प्रसाद और राजू सिंह शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!