कुरुक्षेत्र में ससुराल में रह रहे युवक की मौत:पत्नी बोलीं- 8 साल से करता था नशा, 5 बच्चों का पिता

कुरुक्षेत्र में ससुराल में रह रहे युवक की मौत:पत्नी बोलीं- 8 साल से करता था नशा, 5 बच्चों का पिता




हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में ससुराल में रह रहे युवक की मौत हो गई। युवक रात को सोने के लिए अपने कमरे में गया था, लेकिन सुबह मृत मिला। सूचना मिलने पर दिल्ली से पहुंचे परिजनों ने मौत पर संदेह जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक की पहचान लखन (37) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र का रहने वाला था। फिलहाल लखन अपनी ससुराल में रह रहा था। लखन की शादी करीब 15 साल पहले जिला करनाल के इंद्री की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। ससुराल में ही रहता था लखन लखन की पत्नी पूजा ने बताया कि लखन पिछले 7-8 साल से नशा करता था। मुझे नहीं पता नशा कहां से लेकर आता था, उसे नशे से मौत की आशंका लग रही है। लखन शादी के बाद से ज्यादातर टाइम अपनी ससुराल में ही रहता था। वह कभी-कभार दिल्ली अपने घर आता था। रात को आया फोन, सुबह पहुंचे परिजन मृतक के बड़े भाई अमर के मुताबिक, रात करीब 9 बजे उसे लखन के बड़े साले अजय का फोन आया था। अजय ने बताया कि लखन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह अपनी मां, बुआ और बहनों के साथ रात को ही दिल्ली से कुरुक्षेत्र पहुंचा। उसे लखन की मौत सामान्य नहीं लगी। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!