कयाकिंग-कैनोइंग में छत्तीसगढ़ की मजबूत दावेदारी:18 पदक के साथ ओवरऑल खिताब की रेस में दूसरे स्थान पर, पहले के लिए पंजाब से मुकाबला

कयाकिंग-कैनोइंग में छत्तीसगढ़ की मजबूत दावेदारी:18 पदक के साथ ओवरऑल खिताब की रेस में दूसरे स्थान पर, पहले के लिए पंजाब से मुकाबला




सेंध जलाशय, अटल नगर में आयोजित अस्मिता जोनल कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता 2026 का गुरुवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 10 राज्यों के करीब 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमें शामिल हुईं। तीन दिनों की प्रतियोगिता के बाद मेजबान छत्तीसगढ़ ने 8 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य समेत कुल 18 पदक अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही टीम फिलहाल ओवरऑल तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है और खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। हालांकि खराब मौसम के कारण अंतिम चरण के दो इवेंट स्थगित कर दिए गए। अब शुक्रवार सुबह होने वाले इन मुकाबलों के नतीजे ही ओवरऑल चैंपियन का फैसला करेंगे। मौजूदा चैंपियन पंजाब अपनी बादशाहत बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि छत्तीसगढ़ पहली बार खिताब जीतने के करीब पहुंच गया है। गेम्स की तस्वीरें देखिए समापन समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष , रायपुर नगर निगम की पार्षद , छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तथा स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक मौजूद रहे। कार्यक्रम में एनडीआरएफ के प्रतिनिधि, खेल पदाधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अखिलेश दुबे ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!