भिवानी ITI में रोजगार मेला 16 को:18-25 साल के युवा ले पाएंगे भाग, पास आउस व अध्ययन कर रहे विद्यार्थी ले सकते हैं भाग

भिवानी ITI में रोजगार मेला 16 को:18-25 साल के युवा ले पाएंगे भाग, पास आउस व अध्ययन कर रहे विद्यार्थी ले सकते हैं भाग




भिवानी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में दिनांक 16 जुन को प्रात 9 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, टर्नर, वायरमैन, वेल्डर और कारपेंटर व्यवसाय से पास हुए व अध्ययन कर रहे लड़के-लड़कियां भाग ले सकते हैं। आईटीआई भिवानी के प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में टोयोत्सु अंबिका ऑटोमोटिव सेफ्टी कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बादली झज्जर, यूएनओ मिंडा लिमिटेड सेक्टर 16 एचएसआईआईडीसी बहादुरगढ़, गेब्रियल इंडिया लिमिटेड सेक्टर 34 गुरुग्राम के अधिकारी विद्यार्थियों का अप्रेंटिस व प्लेसमेंट के लिए चयन करेंगे। आईटीआई पास छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष तक हो वह भाग ले सकते हैं। वर्ग अनुदेशक वीरेंद्र कुमार व शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने आईटीआई पास छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में हिस्सा लेकर लाभ उठाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!