दतिया में दुकानदार और उसके जीजा को बेल्ट से पीटा:मोटरसाइकिल के पैसों को लेकर हुआ विवाद, जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी

दतिया में दुकानदार और उसके जीजा को बेल्ट से पीटा:मोटरसाइकिल के पैसों को लेकर हुआ विवाद, जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी




दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में गुरुवार को मोटरसाइकिल के पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। राजेंद्र होटल के सामने स्थित एक ताला-चाबी की दुकान पर तीन युवकों ने दुकानदार और उसके जीजा के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक बेल्ट से हमला करता नजर आ रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बकाया पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, चौड़ा मोहल्ला निवासी रवि सरदार (29) गुरुवार शाम अपनी दुकान पर मौजूद था। रवि का आरोप है कि शाम करीब 6 बजे अनिल खटीक, केशव खटीक और गिल्ला खटीक उसकी दुकान पर पहुंचे और मोटरसाइकिल के बकाया पैसों की मांग करने लगे। रवि ने उन्हें दो दिन बाद भुगतान करने की बात कही, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दुकानदार और जीजा के साथ मारपीट पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि गिल्ला खटीक ने बेल्ट से मारपीट की, जिससे रवि के चेहरे पर चोट आई और खून निकलने लगा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रवि के जीजा सोनू सरदार को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट की। घटना में सोनू के हाथ, पीठ और नाक पर चोटें आई हैं। जान से मारने की धमकी देने का आरोप घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी एसडीओपी अजय चनना ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!