पेप्सी शर्मा के निधन से दुखी दिखीं सपना चौधरी:पत्नी को गले लगाकर रोईं; पुराने स्टेज शो याद कर हुईं भावुक, हर साल पुण्यतिथि पर होगा कार्यक्रम

पेप्सी शर्मा के निधन से दुखी दिखीं सपना चौधरी:पत्नी को गले लगाकर रोईं; पुराने स्टेज शो याद कर हुईं भावुक, हर साल पुण्यतिथि पर होगा कार्यक्रम




हरियाणवी रागनी जगत के चर्चित कलाकार यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा के निधन के बाद उनके गांव पतला में आयोजित श्रद्धांजलि एवं शोक सभा में गुरुवार को हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी भी पहुंचीं। करीब एक बजे शोक सभा में पहुंची सपना चौधरी ने पेप्सी शर्मा के साथ बिताए मंचीय कार्यक्रमों के दिनों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक हो गईं। इस दौरान परिवार को ढांढस बंधाते समय उनकी आंखें भी नम हो गईं। शोक सभा में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से जुड़े कलाकारों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को सांत्वना दी। पत्नी को गले लगाकर रो पड़ीं, सपना भी हुईं भावुक पेप्सी शर्मा के घर पहुंचने के बाद सपना चौधरी ने सबसे पहले परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। जैसे ही पेप्सी शर्मा की पत्नी रेनू ने सपना चौधरी को देखा, वह भावुक हो गईं और उन्हें गले लगाकर रोने लगीं। सपना चौधरी ने उन्हें संभालते हुए सिर पर हाथ रखा और भरोसा दिलाया कि वह परिवार के साथ खड़ी हैं। इस दौरान सपना चौधरी भी भावुक नजर आईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वह करीब 30 मिनट तक परिवार के बीच रहीं। वहीं जब रवाना हुई तो खुद की भावुकता को रोक नहीं पाई और रोती हुई रवाना हुई। अलग-अलग तस्वीर देखिए… परिवार को दिल्ली आने का दिया न्योता सपना चौधरी ने रेनू और बच्चों को अपने दिल्ली स्थित नजफगढ़ आवास पर आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल माहौल काफी दुखद है और वह स्वयं भी एक दुखद दौर से गुजर रही हैं। इसके बावजूद परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर जाना हालचाल शोक सभा के दौरान सपना चौधरी महिलाओं के बीच जमीन पर बैठीं और परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने पेप्सी शर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा करीब दो मिनट तक हाथ जोड़कर उनकी तस्वीर के सामने खड़ी रहीं। इसके बाद उन्होंने पेप्सी शर्मा की मां और भाइयों से भी मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की। बोलीं- कभी नहीं लगा इतनी जल्दी छोड़ जाएंगे परिजनों से बातचीत के दौरान सपना चौधरी ने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद दुख की घड़ी है। उन्होंने बताया कि पेप्सी शर्मा के साथ उन्होंने कई कार्यक्रम किए थे। वह अपने अलग अंदाज से लोगों को हंसाते और मनोरंजन करते थे। सपना ने कहा कि कभी नहीं लगा था कि वह इतनी जल्दी सभी को छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 7 जून को हार्ट अटैक से हुआ था निधन गौरतलब है कि 7 जून को यशपाल शर्मा उर्फ पेप्सी शर्मा का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। बाद में उनकी अस्थियां ब्रजघाट पर गंगा नदी में विसर्जित की गईं। पेप्सी शर्मा ने सपना चौधरी के साथ अनेक रागनी कार्यक्रमों में प्रस्तुति देकर विशेष पहचान बनाई थी। वह गाजियाबाद के गांव पतला के निवासी थे और अपनी पत्नी व बेटी के साथ नोएडा में रहते थे, जबकि उनका बेटा गांव में अपनी दादी और ताऊ के पास रहता है। भाई बोले- अब आखिरी निशानी उनका फोन पेप्सी शर्मा के बड़े भाई ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि उनके पास अब भाई की आखिरी निशानी के रूप में उनका मोबाइल फोन बचा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों से लगातार उनके चाहने वालों के फोन आ रहे हैं और लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। कलाकारों ने लिया हर साल कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि सोनोटेक कंपनी के मालिक की ओर से परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। साथ ही भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया गया है। शोक सभा में मौजूद कलाकारों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष 7 जून को पेप्सी शर्मा की स्मृति में उनके गांव पतला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बहन और सहयोगियों के साथ पहुंचीं सपना
शोक सभा में सपना चौधरी अपनी बहन, एक महिला सहयोगी तथा तीन-चार अन्य लोगों के साथ पहुंची थीं। पूरे समय वह बेहद भावुक दिखाई दीं और परिवार के दुख में सहभागी बनी रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!