अतिक्रमण हटाने गई टीम ​का विरोध:सड़क पर बने अवैध ढाबों को हटाया, टीनशेड को जेसीबी से तोड़ा

अतिक्रमण हटाने गई टीम ​का विरोध:सड़क पर बने अवैध ढाबों को हटाया, टीनशेड को जेसीबी से तोड़ा




जोधपुर नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नहर चौराहा, पाल रोड से पाल बालाजी मंदिर तक सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पाल रोड पर कार्रवाई करने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। हालांकि, समझाइश के बाद वहां बने अवैध ढाबों को हटाया गया और इसके साथ ही टीन शेड भी तोड़ दिए गए। अब देखिए, कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS… टीम ने सामान जब्त किया, बोले- अभियान जारी रहेगा अतिक्रमण टीम प्रभारी रजनीश बारासा ने बताया कि शहर में अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। आयुक्त राहुल जैन के निर्देश पर शनिवार को सहायक प्रभारी महेंद्र चौधरी और टीम के साथ मिलकर नहर चौराहे से पाल बालाजी सड़क तक अभियान चलाया गया और अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क सीमा में खड़े ठेलों, दुकानदारों की ओर से लगाए गए टीन शेड, चबूतरे और अवैध रूप से बने अस्थाई ढाबों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनका सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन उनसे समझाइश की गई। इसके साथ ही कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटा लिया। इस कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस के एसआई ओम सिंह, जोन सहायक प्रभारी महेंद्र चौधरी, तरुण गुजराती और विक्रम पंडित मौजूद रहे। इधर, पावटा में भी हटाए अतिक्रमण इधर, अतिक्रमण टीम जोन नंबर 5, 6, 7 और 8 की ओर से यातायात पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगे अवैध कैबिन को जब्त किया गया, जबकि ढांचों को हटाया गया। टीम ने 6 ट्रैक्टर माल बरामद किया है। कार्रवाई में गणेश घारू, सहायक प्रभारी सुरेश हंस और यातायात पुलिस प्रभारी सुनीता मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!