रेवाड़ी के मालपुरा की कंपनी में लगी आग:बनाए जाते हैं गाड़ियों के सोकर, अफरा-तफरी मची, बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड

रेवाड़ी के मालपुरा की कंपनी में लगी आग:बनाए जाते हैं गाड़ियों के सोकर, अफरा-तफरी मची, बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड




रेवाड़ी में धारूहेड़ा के मालपुरा में रविवार सुबह एक कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद फायरबिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कंपनी में गाड़ियों के सोकर बनाए जाते हैं। पिछले एक महीनों में कंपनी में आग लगने की यह तीसरी घटना है। शार्ट सर्किट बताया जा रहा कारण जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मालपुरा मऊ रोड स्थित जिंदल कंपनी में अचानक आग लग गई। जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और कंपनी प्रबंधन को इसकी सूचना दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। अचानक भड़की आग सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायरबिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!