कोटा एसीबी ने रिश्वत लेते 3 फॉरेस्ट गार्ड पकड़े:जेसीबी चलाने देने की एवज में 1 लाख रूपए महीने की डिमांड की, 10 हजार लेते ट्रेप

कोटा एसीबी ने रिश्वत लेते 3 फॉरेस्ट गार्ड पकड़े:जेसीबी चलाने देने की एवज में 1 लाख रूपए महीने की डिमांड की, 10 हजार लेते ट्रेप




कोटा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बूंदी जिले में ट्रैप कार्रवाई की है। टीम ने तीन फॉरेस्ट गार्डों को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य फॉरेस्ट गार्ड को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है। आरोपी जेसीबी चलाने देने की एवज में परिवादी से 1 लाख रूपए महीना देने की डिमांड कर रहे थे। टीम ने आरोपी रूपाराम, रामावतार और विजेन्द्र (फॉरेस्ट गार्ड) को बरदा डेम स्थित वन विभाग की चौकी पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। वहीं साबूलाल नामक फॉरेस्ट गार्ड को लक्ष्मीपुरा चौकी से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीबी एडिशनल कोटा एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी। वो ग्राम लक्ष्मीपुरा (बूंदी) में अपनी जेसीबी मशीन से खेत सुधार और खाद डालने का काम कर रहा था। 10 जून को वन विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी संचालित करने देने के बदले एक लाख रुपये प्रतिमाह रिश्वत की मांग की और रकम नहीं देने पर मशीन जब्त करने की धमकी दी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। जांच के दौरान आरोपियों द्वारा 50 हजार रुपये प्रतिमाह रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान आरोपियों ने परिवादी से 5 हजार रुपये जबरन वसूल लिए। इसके बाद आज सोमवार को पुलिस निरीक्षक चन्द्रकंवर की अगुवाई में टीम बरदा डेम स्थित वन विभाग चौकी पहुंची। जहां परिवादी से तीनों आरोपियों को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!