नूंह में फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार:28 साल से दे रहा था चकमा; राजस्थान पुलिस को सैंपा

नूंह में फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार:28 साल से दे रहा था चकमा; राजस्थान पुलिस को सैंपा




नूंह पुलिस ने लगभग 28 साल से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बाद में राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह अपराधी वर्ष 1998 में दर्ज एक मामले में वांछित था और लंबे समय से पुलिस से बच रहा था। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगीना थाना क्षेत्र के खेड़ली गांव निवासी दीन अजीज पुत्र जारी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर थाने में वर्ष 1998 में एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अदालत ने उसे घोषित अपराधी घोषित किया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपी को राजस्थान पुलिस को सौंपा आरोपी की तलाश कई वर्षों से जारी थी। हाल ही में मिली सूचना के आधार पर उसे नूंह क्षेत्र से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन किया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे राजस्थान पुलिस की टीम को सौंप दिया गया। लगभग तीन दशक तक फरार रहने के बाद हुई यह गिरफ्तारी पुराने मामलों में न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब आरोपी को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और अदालती रिकॉर्ड के आधार पर गिरफ्तारी यह गिरफ्तारी ऐसे मामलों में एक मिसाल है, जहां आरोपी लंबे समय तक कानून से बचते रहते हैं, लेकिन पुलिस और अदालती रिकॉर्ड के आधार पर उनकी तलाश जारी रहती है। ऐसी गिरफ्तारियों से लंबित कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!