सभी जिलों में खुलेंगी इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखाएं : अजय कुमार

सभी जिलों में खुलेंगी इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखाएं : अजय कुमार



इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को रांची दौरे के दौरान बैंक की विस्तार योजनाओं की घोषणा की। रेडियम रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बैंक के लिए झारखंड बेहद महत्वपूर्ण है। अगले महीने जामताड़ा और पाकुड़ में नई शाखाएं खुलने के साथ ही राज्य के सभी जिलों में बैंक की उपस्थिति हो जाएगी। एमडी ने बताया कि वर्तमान में रांची में बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय है। अगले दो-तीन वर्षों में बोकारो या जमशेदपुर में राज्य का दूसरा क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाएगा, जिसके तहत करीब 70 शाखाएं संचालित होंगी। बैंक का लक्ष्य अगले दो वर्षों में झारखंड में अपने व्यवसाय को 6 हजार करोड़ से बढ़ाकर 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक करने का है। इस अवधि में देशभर में 250 से अधिक शाखाएं और 8 नए क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे। प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय प्रमुख सुशांता कुमार भोई भी मौजूद थे। सीईओ ने बताया कि बैंक साइबर सुरक्षा और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है। अब ग्राहक देश के किसी भी कोने से ऑनलाइन लॉकर खोल सकते हैं। मार्च तिमाही में बैंक को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!