कोटा में अशोक गहलोत बोले-ऐसी करप्ट सरकार पहली बार:कहा-थानों में शिकायत करने वालों पर केस दर्ज हो रहे, रेप केस में समझौते की कहा जा रहा

कोटा में अशोक गहलोत बोले-ऐसी करप्ट सरकार पहली बार:कहा-थानों में शिकायत करने वालों पर केस दर्ज हो रहे, रेप केस में समझौते की कहा जा रहा




पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार रात को कोटा पहुंचे। यहां सर्किट हाऊस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश संकट में है। प्रदेश की जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की बागडोर युवा पीढ़ी के हाथ में है, अगर युवा पीढ़ी नहीं चेती तो देश को भुगतना पडे़गा। बुधवार को राहुल गांधी का कोटा में छात्र संवाद कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार रात को कोटा पहुंचे। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नई बात नहीं है, संसद में भी ऐसे ही व्यवधान डाला जाता है। संसद की अलग मर्यादा होती है, लेकिन वहां भी राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता है। राहुल गांधी खुद भी कई बार आरोप लगा चुके हैं। वहां हमारे स्पीकर साहब बैठते हैं। आप सोच सकते हो देश किस दिशा में जा रहा है। मैं कई बार कह चुका हूं कि देश कहां जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में हैं। गहलोत बोले- युवा पीढ़ी राजनीति में आए वहीं मीनाक्षी नटराजन विवाद को लेकर गहलोत ने कहा कि ये भी बीजेपी की राजनीति का ही पार्ट है। गहलोत ने कहा कि मैं देश की युवा पीढ़ी से आह्वान करता हूं, कि तुम राजनीति में आओ, समझो विचारधारा क्या है। अगर आपको लगे कि कांग्रेस की विचारधारा जो संविधान के तहत बनी है, उसको भी देखो। जहां जाना है जाओ, लेकिन देश के हित में राजनीति में एंट्री करो, देश बहुत बड़े सकंट में है। गंभीर चुनौती है देश के संविधान के सामने, अगर युवा पीढ़ी नहीं चेती तो पूरे देश को भुगतना पड़ेगा और इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। केंद्र सरकार की विदेश नीति फेल केंद्र सरकार के 12 साल के जश्न को लेकर गहलोत ने कहा कि- जश्न मनाने की बात छोड़िए वह तो कुछ भी कर सकते हैं। वह तो पंडित नेहरू के दिन गिनते हैं, उनको नहीं मानते न गिनते हैं उन पर अटैक करते हैं। खुद दिन गिनगिन कर खुद ने हिसाब लगा लिया कि एक दिन ज्यादा बढ़ गए हमसे। लाखों करोड़ो खर्च कर दिए विज्ञापनों पर, कोई गवर्नेंस नहीं है इनकी, इनकी विदेश नीति फेल है, गृह नीति फेल है। जिस प्रकार का ये तांडव कर रहे हैं, देश और प्रदेश में। प्रदेश की सरकार में आप देख लो, किसी गांव में चले जाओ मेरा चेलेंज है, आप पाओगे कि ऐसी सरकार कभी आजादी के बाद नहीं आई, जिसमें भ्रष्टाचार हद से पार है। थानों में सुनवाई होती नहीं है, जो शिकायत करने जाता है, उस पर ही कार्यवाही हो जाती है। हर विभाग के पेमेंट बाकी रेप पीड़िताएं जाती हैं तो आपस में समझौता करने को कहा जाता है। हालात बडे़ गंभीर बन चुके हैं। किसी क्षेत्र में विकास हो नहीं रहा है। पेमेंट बाकी है, हर विभाग के पेमेंट बाकी चल रहे हैं। दो करोड़ तक के पेमेंट तक नहीं हो रहे हैं, ऐसे हालात सामने आ रहे हैं। हालात गंभीर हैं, ये प्रदेश वासियों को भी समझना पडे़गा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!