बंद हुआ राजघाट-पुल, रात 10 से सुबह 7-तक नो-व्हीकल जोन:ड्रेनेज स्पाउट बदलने का PWD कराएगा 60 दिनों तक काम, पैदल जाने पर भी मनाही

बंद हुआ राजघाट-पुल, रात 10 से सुबह 7-तक नो-व्हीकल जोन:ड्रेनेज स्पाउट बदलने का PWD कराएगा 60 दिनों तक काम, पैदल जाने पर भी मनाही




वाराणसी का राजघाट पुल पर लगे ज्वाइंट एक्सटेंशन और ड्रेनेज स्पाऊट को बदलने का कार्य मंगलवार रात से शुरू हो गया।इसके लिए रेलवे से पीडब्ल्यूडी ने 60 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है। यह ब्लॉक पहले शनिवार 13 जून से होने वाला था। जिसके लिए शनिवार रात से ब्लॉक लिया जाना था। लेकिन रेलवे और पीडब्ल्यूडी की वार्ता के बाद इसे रोका गया। लेकिन आज रात से यह ब्लॉक शुरू हो गया। इस दौरान पड़ाव और राजघाट पर बैरिकेडिंग और बोल्डर रखकर यातायात को पूरी तरह रोका गया। दोनों ही तरफ पुलिस और ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। इसपर पैदल भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुल पर पड़ाव की तरफ से पहुंचे लोगों को लंका सामने घाट की तरफ डायवर्ट किया गया। इसमें शववाहन भी शामिल था। वहीं जब तक काम होगा तब तक सुबह 3 से 5 बजे तक किसी भी प्रकार की ट्रेन का आवागमन रेलवे ट्रैक से नहीं होगा। देखिये पड़ाव चौराहे पर लगाई गयी बैरिकेडिंग की तीन तस्वीरें… बारिश के पहले बदलना जरूरी पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके सिंह ने बताया – राजघाट पुल पर लगे ड्रेनेज स्पाउट काफी जर्जर हो गए हैं और उनमे पानी रुकता है। जिससे पुल पर पानी जमा रहता है। आज से 20 साल पहले इसे बदला गया था। जिसके बाद इसे दोबारा बदला जा रहा है। इसमें एक्सपेंशन जॉइंट भी है। जिसकी मरम्मत की जाएगी। ऐसे में हमने दिसंबर में ब्लॉक लिया था पर रेलवे में उस समय इस ब्लॉक को रोक दिया था और हम सिर्फ चार ही जॉइंट बदल पाए थे। बारिश के पहले उसे बदलना जरूरी है। डायवर्जन प्लान लागू ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया – पुल मरम्मत के लिए डायवर्जन प्लान लगाया गया है। इसके लिए – रात 10 बजे के बाद पड़ाव से राजघाट और राजघाट से पड़ाव जाने वाले वाहनों को रामनगर-सामनेघाट पुल की तरफ डायवर्ट किया गया है। वो इन्ही रास्तों से 60 दिनों तक शहर में प्रवेश करेंगे। बिहार की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को हाइवे और रिंग रोड फेज 3 के पंचफेड़वा मार्ग पर भेजा जाएगा। अब जानिए कब लिया गया था ब्लॉक और किसने रोका था?… 137 साल पुरानी डफरिन ब्रिज (मालवीय पुल/राजघाट पुल) पर मेगा ब्लॉक, जिसे पीडब्ल्यूडी ने 24 दिसंबर से 13 जनवरी तक लिया था। उसे वापस ले लिया गया था। रेलवे की आपत्ति के बाद ऐसा किया गया था। मरम्मत के दौरान पुल पर मौजूद 70 ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट को बदला जाना था पर दो दिन में महज चार ही बदले जा सके थे। पांचवें में हाथ लगा ही था की रेलवे ने काम रोक दिया था। रेलवे ने टेक्नीकल पॉइंट्स पर रोका तत्कालीन एसीपी ट्रैफिक ने बताया था कि मालवीय ब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन गुजरती है जो नई दिल्ली को हावड़ा से जोड़ती है। जब पीडब्ल्यूडी कर्मी पांचवां ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट खोलने लगे तो कुछ हिस्सा नीचे पटरी पर जा गिरा। जिसपर रेलवे ने आपत्ति जताई थी क्योंकि नीचे से अब रेलवे के हाईटेंशन वायर गुजरे हैं। साथ ही ट्रेंने भी गुजरती हैं और उनके ली ब्लॉक लेना आसान नहीं है। ऐसे में रेलवे ने मरम्मत कार्य रोक दिया है क्योंकि कोई टुकड़ा यदि नीचे गिरता है तो उससे दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से रेलवे ने इसे रोक दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!