मंदसौर में 120 क्विंटल गेहूं से भरा वाहन पकड़ा:मंडी ने वसूला 28 हजार रुपए जुर्माना, जांच के दौरान नहीं मिले जरूरी कागज

मंदसौर में 120 क्विंटल गेहूं से भरा वाहन पकड़ा:मंडी ने वसूला 28 हजार रुपए जुर्माना, जांच के दौरान नहीं मिले जरूरी कागज




मंदसौर में बुधवार दोपहर मंडी प्रशासन ने बिना जरूरी अनुमति के गेहूं ले जा रहे एक वाहन पर कार्रवाई की। जांच के दौरान 120 क्विंटल गेहूं से भरा वाहन पकड़ा गया। नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन से 28,194 रुपए जुर्माना वसूला गया। 120 क्विंटल गेहूं से भरे वाहन को रोका
कार्रवाई मंदसौर-नीमच संभाग के निरीक्षण दल ने जांच अभियान के दौरान की। मंडी सचिव लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने बताया कि दल ने वाहन क्रमांक एमपी-43-जी-2153 को रोककर जांच की। वाहन में करीब 120 क्विंटल गेहूं भरा था, लेकिन चालक इसके परिवहन से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद मंडी नियमों के तहत मौके पर कार्रवाई की गई। कुल 28,194 रुपए वसूले गए, जिसमें अलग-अलग मदों का शुल्क और समझौता राशि शामिल है। मंडी प्रशासन का कहना है कि कृषि उपज के अवैध परिवहन और शुल्क चोरी रोकने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!