दुष्कर्म व आईटी एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार:हलधरपुर पुलिस ने नहर पुलिया के पास से पकड़ा, न्यायालय भेजा

दुष्कर्म व आईटी एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार:हलधरपुर पुलिस ने नहर पुलिया के पास से पकड़ा, न्यायालय भेजा




मऊ जनपद मऊ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हलधरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में थाना हलधरपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त जितेंद्र राम पुत्र हरिश्चंद्र राम निवासी सेहबरपुर, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को 17 जून 2026 की रात करीब 1:25 बजे मथुरा मेमोरियल आईटीआई कॉलेज, खुरपा बेलौझा के पास स्थित नहर पुलिया के समीप से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हलधरपुर में मुकदमा संख्या 118/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 333, 351(3) तथा 67-ए आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2016 में उसके खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्तमान में वह दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में भी नामजद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना हलधरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!