जींद के गांव में व्यक्ति ने की 4-5 राउंड फायरिंग:गोली लगने से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, बिजली कर्मचारी कर रहे थे मरम्मत का काम

जींद के गांव में व्यक्ति ने की 4-5 राउंड फायरिंग:गोली लगने से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, बिजली कर्मचारी कर रहे थे मरम्मत का काम




जींद जिले में नरवाना क्षेत्र के गांव हरनामपुरा में शुक्रवार देर रात फायरिंग की घटना सामने आई। गोली लगने से सुरेंद्र नामक युवक घायल हो गया, जिसे नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों बिजली संबंधी तकनीकी कार्य किए जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव धमतान साहिब का निवासी बसावा नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचा। आरोप है कि उसने वहां पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आरोपी ने चार से पांच राउंड फायर किए। फायरिंग के दौरान एक गोली सुरेंद्र को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों से पूछताछ सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में फायरिंग के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। अस्पताल में भर्ती सुरेंद्र का उपचार चिकित्सकों की टीम की निगरानी में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फायरिंग के पीछे की वजह और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!