पुलिस टीम पर हमले में जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार:मुरादाबाद में एक करोड़ की साइबर ठगी में छापा मारने आई गाजियाबाद पुलिस हुआ था हमला

पुलिस टीम पर हमले में जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार:मुरादाबाद में एक करोड़ की साइबर ठगी में छापा मारने आई गाजियाबाद पुलिस हुआ था हमला




पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी उर्फ शम्मू को गाजियाबाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मोहम्मद शमी मुरादाबाद जिला पंचायत बोर्ड का सदस्य और एमजेपी इंटर कॉलेज का प्रबंधक है। शमी पर आरोप है कि उसने साइबर ठगी के मामले में छापा मारने आई गाजियाबाद पुलिस की टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया था। इस मामले में मूढापांडे थाने पर शमी और उसके साथियों के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

मूंढापांडे थाने में गाजियाबाद के साइबर थाने के सब इंस्पेक्टर रिंकू सिंह ने सप्ताहभर पहले मुरादाबाद के जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी उर्फ शम्मू, उसके भाई राशिद और नन्हें समेत 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें सब इंस्पेक्टर ने कहा था कि एक करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी के मामले में करीब 43 लाख रुपये जिला पंचायत सदस्य के भाई राशिद अली के खाते में आए हैं। पुलिस टीम राशिद अली को पकड़ने आई थी, लेकिन जिला पंचायत सदस्य ने हमला करके राशिद को पुलिस टीम से छुड़ा लिया था।
शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस की टीम ने छापा मारकर मोहम्मद शमी को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!