बैतूल-बरसाली मार्ग 23 जून को रहेगा बंद:वनरक्षक भर्ती की पैदल चाल परीक्षा, ड्रोन और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी

बैतूल-बरसाली मार्ग 23 जून को रहेगा बंद:वनरक्षक भर्ती की पैदल चाल परीक्षा, ड्रोन और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी




बैतूल वनरक्षक भर्ती वर्ष 2026 के विशेष पिछड़ी आदिम जनजाति (पीवीटीजी) वर्ग के अभ्यर्थियों की पैदल चाल परीक्षा के कारण मंगलवार, 23 जून को बैतूल-बरसाली मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध सुबह 5 बजे से 11 बजे तक वन विद्यालय बैतूल से बरसाली रोड तक लागू रहेगा। वन विभाग ने आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। 222 अभ्यर्थी होंगे शामिल दक्षिण बैतूल के वनमंडलाधिकारी अरिहंत कोचर ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में कुल 222 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें 156 पुरुष और 64 महिला अभ्यर्थी हैं। पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में 14 किलोमीटर चलना होगा। परीक्षा का मार्ग वन विद्यालय बैतूल से शुरू होकर आमला किला खंडार रोड होते हुए बरसाली मार्ग तक निर्धारित किया गया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत सोमवार को वन विद्यालय में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के साथ उनकी ऊंचाई और सीने की माप की गई। वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी होगी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरे मार्ग पर वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टोकन सिस्टम भी लागू किया गया है। मार्ग में निर्धारित चेक प्वाइंट्स पर अभ्यर्थियों के समय दर्ज किए जाएंगे और टोकन बदले जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया की निगरानी कर रहे एसडीओ फॉरेस्ट संजय साल्वे ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मार्ग पर एम्बुलेंस और चिकित्सा दल की व्यवस्था की गई है। अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। आम नागरिकों से मार्ग पर न जाने की अपील की परीक्षा के दौरान आम नागरिकों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए वन विद्यालय से बरसाली रोड मार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है। बताया गया कि पिछली बार पैदल चाल के दौरान एक अभ्यर्थी बाइक पर बैठकर चाल पूरी करते हुए पकड़ा गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!