Indian Railways Boosts Train Capacity: 40 Extra Coaches Added

Indian Railways Boosts Train Capacity: 40 Extra Coaches Added


ट्रेनों में लगातार बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 से 31 जुलाई तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। इस अवधि में 17 जोड़ी ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त

.

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- बढ़ाए जा रहे अतिरिक्त कोचों में एसी, शयनयान और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।

इन ट्रेनों में लगेंगे कोच

  • ट्रेन संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट में 1 फर्स्ट कम सेकेंड एसी और 1 एसी थ्री टियर
  • ट्रेन संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 3 जनरल
  • ट्रेन संख्या 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंभौर सुपरफास्ट में 2 स्लीपर और 3 जनरल
  • ट्रेन संख्या 14853/14854, 14863/14864 और 14865/14866, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में प्रत्येक में 1 एसी थ्री टियर
  • ट्रेन संख्या 14807/14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस में 1 एसी थ्री टियर और 2 स्लीपर
  • ट्रेन संख्या 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर और 2 स्लीपर
  • ट्रेन संख्या 04827/04828 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल में 1 एसी थ्री टियर व 2 स्लीपर
  • ट्रेन संख्या 20485/20486 जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट में 2 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर
  • ट्रेन संख्या 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर
  • ट्रेन संख्या 22497/22498 श्रीगंगानगर–तिरूच्चिराप्पल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर
  • ट्रेन संख्या 20481/20482 भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्ली-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 स्लीपर
  • ट्रेन संख्या 12463/12464 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर, 1 स्लीपर व 1 जनरल
  • ट्रेन संख्या 12495/12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में 1 एसी थ्री टियर और 1 स्लीपर
  • ट्रेन संख्या 22473/22474 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट में जुलाई से 1 एसी थ्री टियर और 1 स्लीपर
  • ट्रेन संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट में 1 एसी टू टियर और 1 एसी थ्री इकोनॉमी कोच अस्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने कहा- जुलाई महीने के दौरान अतिरिक्त डिब्बों की इस व्यवस्था से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट बढ़ेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!