बांका डबल मर्डर केस का भागलपुर कनेक्शन:हबीबपुर में छापेमारी, पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाया; गोली मारकर 2 युवकों की हुई थी हत्या

बांका डबल मर्डर केस का भागलपुर कनेक्शन:हबीबपुर में छापेमारी, पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाया; गोली मारकर 2 युवकों की हुई थी हत्या




बांका डबल मर्डर केस का भागलपुर कनेक्शन सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड से जुड़े आरोपियों का ठिकाना भागलपुर में है। इसी कड़ी में अमरपुर थाना पुलिस ने हबीबपुर इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कजरैली थाना क्षेत्र के गौराचक्की गांव से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। रविवार शाम बांका के के बलिया गांव में बाइक सवार दो लोगों की ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर 10 से ज्यादा खोखे मिले हैं। दो बाइक पर सवार होकर चार युवक नशा करने गांव पहुंचे थे, जहां चारों के बीच आपस में विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने गोली चला दी। गोली दोनों युवकों के सीने सीने में लगी और आर-पार हो गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिट्टू सिंह (35) और गुंजन सिंह (40) के रूप में हुई है। सचिन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस सूत्रों के अनुसार डबल मर्डर मामले का एक अन्य नामजद आरोपी सचिन कुमार हबीबपुर के अंबे पोखर इलाके में किराए के मकान में रहता है। अमरपुर थाना की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके ठिकाने पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। फिलहाल सचिन की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या के पीछे की साजिश से जुड़े कई पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है। हालांकि पुलिस ने जांच प्रभावित होने का हवाला देते हुए फिलहाल हिरासत में लिए गए युवक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। आपसी रंजिश में हत्या की आशंका इस बीच बांका पुलिस की टीम लगातार तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के बीच मृतक गुंजन कुमार की पहचान नशेबाज के रूप में थी। दोनों के मोबाइल फोन की जांच से भी हत्या के महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!