अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का मेरठ में विरोध:सपा नेताओं ने ज्ञापन सौंप विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का मेरठ में विरोध:सपा नेताओं ने ज्ञापन सौंप विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ के समाजवादी पार्टी नेताओं ने मंगलवार देर शाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की कड़ी निंदा की। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की कार्रवाई कानून एवं संविधान की मर्यादा के अनुरूप, निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। इसके साथ ही सपा नेताओं द्वारा मांग की गई कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हर परिस्थिति में बनी रहे। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी कार्रवाई में संवैधानिक प्रक्रियाओं और निष्पक्षता का पालन आवश्यक है। पार्टी नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि मामले का निष्पक्ष परीक्षण कराया जाए और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका एवं संवैधानिक अधिकारों का पूरा सम्मान सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की। यह ज्ञापन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विपिन चौधरी के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कर्मवीर गुमी, जीतू सिंह नागपाल, डॉ. संदीप,शैंकी वर्मा, धर्मेंद्र चपराना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!