डबवाली में कार ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में बुजुर्ग किसान घायल, काम से जा रहे थे, सिरसा रेफर

डबवाली में कार ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में बुजुर्ग किसान घायल, काम से जा रहे थे, सिरसा रेफर




सिरसा जिले के डबवाली-ऐलनाबाद रोड पर गांव मसीतां के मुख्य चौक के पास बुधवार दोपहर एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में 60 वर्षीय बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर किया गया है। घायल किसान की पहचान हंसराज निवासी गांव मोड़ी के रूप में हुई है। उनके बेटे गुलजार सिंह ने बताया कि हंसराज खेती-बाड़ी करते हैं और बुधवार दोपहर किसी काम से गांव से डबवाली आ रहे थे। गंभीर हालत में सिरसा किया रेफर जब वह गांव मसीतां के मुख्य चौक पर पहुंचे, तभी गांव सांवतखेड़ा की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हंसराज बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डबवाली एंबुलेंस ट्रस्ट को सूचना दी। एंबुलेंस ड्राइवर कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और घायल हंसराज को उपमंडल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हंसराज के सिर और घुटने पर गंभीर चोटें पाईं और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए सिरसा रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!