दुर्ग में दो हादसों में तीन युवाओं की मौत:तीन दिन बाद जामराव एनीकेट से एक युवक, शिवनाथ नदी से दूसरे किशोर का शव मिला

दुर्ग में दो हादसों में तीन युवाओं की मौत:तीन दिन बाद जामराव एनीकेट से एक युवक, शिवनाथ नदी से दूसरे किशोर का शव मिला




दुर्ग जिले में दो अलग-अलग जल हादसों में तीन युवाओं की डूबने से मौत हो गई। पाटन क्षेत्र के जामराव एनीकेट में रविवार (26 जुलाई) को नदी में बहा युवक सोमवार सुबह मृत मिला, जबकि पुलगांव क्षेत्र की शिवनाथ नदी में शुक्रवार को डूबे दो किशोरों में से दूसरे का शव भी सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। दोनों मामलों में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने घंटों तक सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया। पिकनिक के दौरान नदी में बहा युवक पहली घटना रायपुर के देवपुरी कमल विहार निवासी टोमेश ध्रुव (22) की है। वह रविवार शाम अपने 11 दोस्तों के साथ पाटन क्षेत्र के जामराव एनीकेट पिकनिक मनाने गया था। खारून नदी में नहाने के दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही अमलेश्वर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रविवार देर रात तक तलाश जारी रही, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण अभियान रोकना पड़ा। सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन में सुबह करीब 9:05 बजे SDRF के डीप डाइविंग विशेषज्ञों ने करीब 30 फीट गहराई से टोमेश का शव बरामद किया। जन्मदिन की खुशी मातम में बदली दूसरी घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के छातागढ़ के पास पेपरछेड़ी-गनियारी स्थित शिवनाथ नदी की है। यहां शुक्रवार शाम सात दोस्त जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान रेहान (14) और आरव बंजारे (13) तेज बहाव में बह गए। तीन दिन बाद मिला दूसरे किशोर का शव रेस्क्यू अभियान के दौरान शनिवार को रेहान का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया था। वहीं आरव बंजारे की तलाश लगातार जारी रही। सोमवार सुबह नगपुरा गांव के स्टॉप डैम में शव फंसे होने की सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और डीप डाइविंग के जरिए शव बाहर निकाला। शव की पहचान आरव बंजारे, निवासी बॉम्बे आवास, उरला (दुर्ग) के रूप में हुई। लंबे समय तक पानी में रहने के कारण शव क्षतिग्रस्त हो चुका था। कठिन परिस्थितियों में चला बचाव अभियान दोनों घटनाओं में SDRF की टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जामराव एनीकेट में तेज बहाव और गहराई के बीच 30 फीट नीचे से शव निकाला गया, जबकि शिवनाथ नदी में तीन दिन तक लगातार सर्च अभियान चलाकर दूसरे किशोर का शव बरामद किया गया। बारिश के मौसम में सतर्क रहने की अपील लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनती नदियों, एनीकेट और स्टॉप डैम में न उतरें तथा पिकनिक के दौरान भी जल स्रोतों के पास विशेष सावधानी बरतें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!