मोगा में नहर से व्यक्ति का शव बरामद:पहचान के लिए 72 घंटे शवगृह में रखा, पुलिस मामले की जांच में जुटी
मोगा के कस्बा बाघापुराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चन्नूवाला के पास नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार लखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी को भी सूचित किया, जिसके स्वयंसेवक एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नहर से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। नहीं हुई शव की पहचान सहायक थानेदार लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। यदि इस अवधि में मृतक की पहचान हो जाती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहचान न होने पर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।
Source link

