सोनीपत में नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू:डीसीपी ने गांवों से शुरू किया जागरूकता अभियान; युवाओं को खेलों से जोड़ने का आह्वान

सोनीपत में नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू:डीसीपी ने गांवों से शुरू किया जागरूकता अभियान; युवाओं को खेलों से जोड़ने का आह्वान




सोनीपत में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से गोहाना पुलिस ने एक व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नेतृत्व डीसीपी जितेंद्र गहलावत कर रहे हैं। अभियान की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्र से की गई, जहां उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं और पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। डीसीपी ने कहा कि यह केवल पुलिस का अभियान नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मुहिम को गोहाना के प्रत्येक ब्लॉक और हर गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जा सके। ग्रामीणों ने भी इस पहल का जोरदार स्वागत करते हुए पुलिस का पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। हर गांव तक पहुंचेगी नशा मुक्ति की मुहिम डीसीपी जितेंद्र गहलावत ने कहा कि अभियान की शुरुआत ग्रामीण स्तर से की गई है और आने वाले दिनों में गोहाना के सभी ब्लॉकों और गांवों में इसे चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान पंचायतों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों और ग्रामीणों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक वातावरण तैयार किया जा सके। उनका कहना था कि जब पूरा समाज एकजुट होकर इस दिशा में काम करेगा, तभी युवाओं को नशे की बुराई से बचाया जा सकेगा। युवाओं को खेलों की ओर बढ़ने का दिया संदेश डीसीपी ने कहा कि युवाओं का जितना अधिक समय खेलों में लगेगा, उतना ही वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा और अन्य रचनात्मक कार्यों में लगाएं। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य का रास्ता भी खोलते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाना भी है। हरियाणा के खिलाड़ियों से लें प्रेरणा अपने संबोधन में डीसीपी जितेंद्र गहलावत ने हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। बड़ी संख्या में पदक जीतकर खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और खेल भावना से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने और खेलों में अपना भविष्य बनाने का आह्वान किया। ग्रामीणों और पंचायतों ने दिया पूरा समर्थन अभियान के दौरान ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने डीसीपी की इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है और इससे निपटने के लिए पुलिस और समाज को मिलकर काम करना होगा। ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया कि वे अपने गांवों में युवाओं को जागरूक करेंगे, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देंगे और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। स्वस्थ युवा ही बनाएंगे मजबूत समाज डीसीपी ने कहा कि प्रत्येक युवा की खेलों के प्रति कटिबद्धता होनी चाहिए। यदि युवा नियमित रूप से खेलों में भाग लेंगे तो उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। साथ ही वे भविष्य में देश के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश और राष्ट्र का गौरव भी बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त और खेलों से जुड़ा युवा ही एक मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र की नींव रख सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!