फाजिल्का में सीएचओ की हड़ताल से 107 हेल्थ सेंटर बंद:नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन; पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

फाजिल्का में सीएचओ की हड़ताल से 107 हेल्थ सेंटर बंद:नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन; पंजाब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप




फाजिल्का के सिविल सर्जन दफ्तर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स एसोसिएशन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाया जा रहे हैं कि सरकार से वेतन में बढ़ोतरी की मांग रखी गई थी। इसके बदले में बेंचमार्क लगा दिए गए। उनका आरोप है कि उन पर कई काम थोपे जा रहे हैं। सीएचओ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी एसोसिएशन द्वारा हड़ताल कर दी गई है। हालांकि उनकी हड़ताल 22 जून से चल रही है। पहले वह ऑनलाइन सिस्टम बंद कर रोष जाहिर कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री के साथ हुई बैठक के दौरान उन्हें उनकी मांगों का समाधान करने का भरोसा दिया गया, जिसमें उनके वेतन में 5 हजार की बढ़ौतरी और बोनस देने की बात कही गई। हालांकि सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक उनके वेतन में 5000 रुपए बढ़ोतरी के बदले बेंचमार्क लगा दिए गए और शर्तें रख दी गई कि अगर ये शर्तें पूरी होंगी तो वेतन में 5 हजार रुपए की बढ़ौतरी मिलेगी। मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल रहेगी जारी NQAS की जिम्मेदारी सेंटर की है, जिसके लिए भी उन्हें काम दिया जा रहा है। वहीं आभा आईडी लिंक करना सहित कई काम उनपर थोपे जा रहे है। जिस पर उनमें रोष पाया जा रहा है। इसके खिलाफ वह अब धरने पर आ गए है। नरेश कुमार सीएचओ ने बताया कि जिले भर में 107 हेल्थ सेंटर बंद कर दिए गए गए है । उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी सुनवाई नहीं होती।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!