गुरुग्राम में स्थापित की गई सेठ सांवरिया की प्रतिमा:कलश यात्रा में 301 महिलाओं ने लिया भाग; भक्तों ने कई जगह की स्वागत




गुरुग्राम में फर्रुखनगर के खेड़ा खुर्मपुर गांव में बाबा रामशरण दास जोहड़ वाले मंदिर में महंत चेतन दास (माडू भगत) की देखरेख और गांववालों के सहयोग से सेठ सांवरिया जी की प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही एक भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई। समाजसेवी देवेंद्र यादव और लक्ष्मण यादव ने बताया कि इस कलश यात्रा में करीब 301 सुहागिन महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर हिस्सा लिया। डीजे और भजनों की धुन पर यह यात्रा मंदिर से शुरू हुई। यह गांव के अलग-अलग रास्तों से होते हुए पूरे गांव में घूमी और वापस मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों का स्वागत किया गया और प्रसाद बांटा गया। सेठ सांवरिया जी की प्रतिमा स्थापित की कलश यात्रा खत्म होने के बाद वैदिक मंत्रों के साथ सेठ सांवरिया जी की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ हुआ। इसमें गांववालों ने आहुतियां डालकर गांव और इलाके की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इस धार्मिक कार्यक्रम में राव महावीर लंबरदार, प्रदीप शर्मा, कर्मबीर यादव, वेदप्रकाश, प्रदीप यादव, विपिन यादव (झाला), योगेश, लाली देवी, सविता देवी और ज्योति जैसे कई लोग शामिल हुए। इनके साथ बड़ी संख्या में गांव के लोग, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!