फरीदकोट में नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस का कासो अभियान:125 जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध तस्करों को पकड़ा; NDPS में होगी कार्रवाई
फरीदकोट में जिला पुलिस ने नशा तस्करी को रोकने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हॉट स्पॉट बस्तियों में कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। इस दौरान 125 कर्मचारियों वाली पुलिस की विभिन्न टीमों ने नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों और पूरे क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई। एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देश पर एसपी हेडक्वार्टर जसप्रीत सिंह, डीएसपी फरीदकोट त्रिलोचन सिंह और डीएसपी (डी) अवतार सिंह ने निगरानी में गांव दीप सिंह वाला, दाना मंडी सादिक तथा रेलवे स्टेशन फरीदकोट के आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस बोली- आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पुलिस के अनुसार इस दौरान उन लोगों के ठिकानों की भी तलाशी ली गई, जिनके खिलाफ पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं या जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने के साथ-साथ वाहनों की भी तलाशी ली। संबंधित क्षेत्रों की नाकाबंदी कर अंदर-बाहर आने वाले रास्तों को सील किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों का पीआईएस ऐप के माध्यम से रिकॉर्ड चेक किया गया। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान हॉटस्पॉट बस्तियों व आसपास के इलाके से कुछ संदिग्ध नशा तस्करों को काबू किया गया है और जांच के बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे नशा तस्करों के बारे में पुलिस को सूचित करें और सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
Source link

