छतरपुर में मटकी फोड़ के दौरान दो गुटों में मारपीट:एक युवक को कई लड़कों ने घेरकर पीटा; पहचान में जुटी पुलिस




छतरपुर के चौक बाजार में देर रात मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हो गया। गोवर्धन टॉकीज और एसबीआई बैंक के सामने हुई कहासुनी के बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान गुलाबी शर्ट पहने युवक पर कई लड़कों ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सफेद शर्ट और गुलाबी शर्ट पहने दो युवक आपस में बहस करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। इसी दौरान गुलाबी शर्ट वाला युवक खुद को बचाते हुए वहां से भागता नजर आता है। दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई बताया जा रहा है कि विवाद मटकी फोड़ने वाले युवकों के दो गुटों के बीच हुआ था। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विवाद किन युवकों के बीच हुआ और इसमें कितने लोग शामिल थे, यह भी स्पष्ट नहीं है। वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान कर रही है। साथ ही विवाद की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!