पानीपत में कार की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत:सड़क पार करते समय हादसा; काम के बाद घर लौट रही थीं




हरियाणा के पानीपत जिले में इसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नौल्था के पास एक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पार कर रही दो महिला मजदूरों को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक घटना के बाद गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। मृतका महिलाओं की पहचान रेशमा (47) पत्नी रिंकू और सोनिया (42) पत्नी धर्मपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं इसराना की निवासी थीं और नौल्था स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं। दोनों महिलाएं अपना काम निपटाकर नेशनल हाईवे पार कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गोहाना ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों को इसराना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पानीपत के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरू की जांच, कल होगा पोस्टमॉर्टम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!