प्रेमी से शादी की जिद युवती को पड़ी भारी:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, लोगों का दावा- गले में था फंदा, परिजन फरार




मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में प्रेमी से शादी की जिद के चलते एक युवती की जान पर बन आई। आरोप है कि परिजन ही बेटी की जान के दुश्मन बन गए। शोर शराबा सुनकर आस पड़ौस के लोग पहुंचे और युवती को बचाया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। युवती बयान देनी की स्थिति में नहीं है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
युवती का मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी करने का वादा कर चुके थे। बताया गया कि युवती का भाई इस रिश्ते से नाराज था और उसकी शादी के लिए दूसरी जगह रिश्ता तलाश रहा था। भाई से विवाद पर बिगड़ी स्थिति
मंगलवार को इसी बात को लेकर युवती और उसके परिजनों के बीच विवाद हो गया। युवती के शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने देखा युवती के गले में फंदा पड़ा था। बेहोशी की हालत में लोग युवती को लेकर अस्पताल की तरफ भागे और भर्ती कराया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस
कुछ ही देर में शोर मच गया कि प्रेम प्रसंग के चलते परिवार ने युवती को मारने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही पिलोखड़ी चौकी प्रभारी अभय यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक युवती को गंभीर हालत में जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। घर से फरार हुआ युवती का परिवार
लोगों ने पूरा घटनाक्रम चौकी इंचार्ज को बताया। यह भी बताया कि युवती के गले में फंदा पड़ा हुआ था। कुछ ने आरोप लगाया कि परिवार ही युवती का गला दबाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग फरार हो गए। चौकी इंचार्ज बोले- बयान के बाद कार्रवाई
पिलोखड़ी चौकी प्रभारी अभय यादव ने बताया कि युवती का अपने भाई से विवाद हुआ था। इसी विवाद में कुछ हुआ है। फिलहाल युवती के होश में आने का इंतजार हो रहा है। बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!