बारिश के पानी में समाई 3 साल की मासूम:मां के पीछे-पीछे निकली, रास्ते में फिसला पैर; सड़क पर तैरता मिला शव




धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 साल की मासूम शुभकांति की मौत हो गई। हादसा ओंडेला ताल इलाके में हुआ। बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे घर से बाहर निकली थी, लेकिन मां को उसके पीछे आने की जानकारी नहीं थी। काफी देर बाद शव तैरता हुआ मिलने पर घटना पता चला। 3 से 4 फीट गहरे पानी में फिसला पैर परिवार वालों के अनुसार, बुधवार सुबह शुभकांति की मां किसी काम से घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान बच्ची भी चुपचाप उनके पीछे निकल गई। रास्ते में बारिश का पानी भरा हुआ था, जिसकी गहराई करीब 3 से 4 फीट बताई जा रही है। इसी दौरान अचानक शुभकांति का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। काफी देर बाद पानी में तैरता मिला शव मासूम के पानी में गिरने की जानकारी तत्काल किसी को नहीं हो सकी। काफी देर बाद जब पानी में बच्ची का शव तैरता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी का शव देखकर मां बेसुध तीन साल की बेटी का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मां अपनी बेटी को पुकारती रही, लेकिन शुभकांति हमेशा के लिए खामोश हो चुकी थी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी। शुभकांति अपने भाई-बहनों में एक थी। इतनी कम उम्र में उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!