डबवाली में छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली:उल्लास साक्षरता मिशन, स्लोगन लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता, लिया निरक्षरों को पढ़ाने का संकल्प




स्वतंत्रता सेनानी वैद्य रामदयाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मंडी डबवाली में शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशों पर उल्लास साक्षरता मिशन के तहत कई गतिविधियां और एक बड़ी जागरूकता रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम की देखरेख उल्लास नोडल अधिकारी शिक्षक कृष्ण कायत ने की। अभियान के पहले चरण में विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन, पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। गणित शिक्षक निशा जसूजा और हिंदी शिक्षक रेणू मेहता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी कला और नारों से साक्षरता का महत्व दिखाया। इसके बाद विद्यालय परिसर से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मण दास नाहर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली का नेतृत्व सत्यपाल जोशी और एक्सीयन सिंह (पीटीआई) ने किया। विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और स्लोगन लेकर शहर के लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। उल्लास साक्षरता मिशन का मकसद निरक्षर लोगों को पढ़ाना नोडल अधिकारी कृष्ण कायत ने विद्यार्थियों को ‘उल्लास साक्षरता मिशन’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद 15 साल या उससे ज्यादा उम्र के निरक्षर लोगों को पढ़ा-लिखाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, परिवार और आसपास के मोहल्लों में निरक्षर लोगों की पहचान कर उन्हें साक्षर बनाने में मदद करने को कहा। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक सुभाष पूनिया, शिक्षक कनिका गोयल, नवजोत ऋषि समेत विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित था। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!