मचकुंड पर पितृ तर्पण के साथ शुरू हुए कनागत:श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की आत्मशांति और मोक्ष के लिए जल अर्पित किया
धौलपुर में पितृ पक्ष की शुरुआत शनिवार को तीर्थराज मचकुंड पर हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच लोगों ने विधि-विधान से पितरों को जल अर्पित कर तर्पण किया। आत्मशांति और मोक्ष के लिए अनुष्ठान हुए। पितृ पक्ष के दौरान मचकुंड पर तर्पण और श्राद्ध के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। महंत कृष्णदास ने बताया कि श्राद्ध पक्ष में मांगलिक कार्यक्रम बंद रहते हैं। पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मसंतुष्टि को तर्पण होता है। मान्यता है कि इससे पूर्वज प्रसन्न होकर परिवार की बाधाएं दूर करते हैं। शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध पक्ष में पूर्वज पितृ चंद्रलोक पहुंचते हैं। आखिरी तारीख पर पितरों को तर्पण के बाद ही मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। जल तर्पण के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराने और गीता का पाठ करने का खास महत्व है।
Source link

