बैढ़न पुलिस ने 52.90 क्विंटल अवैध कबाड़ पकड़ा:एक आरोपी गिरफ्तार, चालक फरार; 4.50 लाख का माल-पिकअप जब्त




बैढ़न पुलिस ने अवैध लोहे के कबाड़ के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52.90 क्विंटल स्क्रैप जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन के आगे पचौर में सड़क किनारे स्थित एक मकान से पिकअप में लोहे का कबाड़ लोड किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पिकअप चालक अजीत साहू वहां से फरार हो गया, जबकि उसके पास बैठा युवक पकड़ लिया गया। पिकअप में मिले रेलवे पटरी के टुकड़े और सिलेंडर पकड़े गए युवक की पहचान अर्जुन मिश्रा (24) निवासी गनियारी के रूप में हुई। पुलिस ने पिकअप क्रमांक MP66 ZC 9165 की तलाशी ली तो उसमें लोहे के एंगल, रेलवे पटरी के टुकड़े, दो बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर, एक छोटा सिलेंडर, नोजल, पाइप सहित अन्य कबाड़ मिला। इसके बाद पुलिस ने संबंधित मकान की तलाशी ली, जहां भी बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप रखा मिला। दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी पुलिस के मुताबिक, कबाड़ के संबंध में आरोपी से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जब्त कबाड़ को नेशनल धर्मकांटा पर तौल कराया गया, जिसका वजन 52.90 क्विंटल निकला। कबाड़ की कीमत करीब 2 लाख और पिकअप की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई है। चालक और अन्य लोगों की तलाश जारी पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 1295/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस में केस दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबाड़ करीमुल्ला निवासी बलियरी का होना बताया है। पुलिस फरार चालक अजीत साहू और कबाड़ से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!