घर में सोते समय महिला को सांप ने डसा:रीवा ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम; दाहिने पैर पर मिले सर्पदंश के निशान




मऊगंज थाना क्षेत्र के पटेहरी गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात घर में सोते समय सांप के काटने से महिला (50) की मौत हो गई। सर्पदंश के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मऊगंज सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए रीवा रेफर कर दिया। दाहिने पैर पर मिले सर्पदंश के निशान पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सत्यवती कोल (50), पत्नी लल्लू प्रसाद कोल, निवासी पटेहरी के रूप में हुई है। सूचनाकर्ता राघवेन्द्र कोल ने पुलिस को बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो महिला की हालत खराब थी और वह उल्टी कर रही थीं। उनके दाहिने पैर के नीचे सर्पदंश के निशान दिखाई दिए। इसके बाद परिजन उन्हें ऑटो से मऊगंज अस्पताल लेकर पहुंचे। देवतालाब में तोड़ा दम मऊगंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को रीवा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें रीवा लेकर जा रहे थे, तभी देवतालाब में उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को मऊगंज अस्पताल लाया गया। रविवार सुबह पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सत्यवती की मौत सर्पदंश से हुई है और उन्हें किसी तरह का शक या संदेह नहीं है। मऊगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!