राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी:सीएम बोले- हर पंचायत स्तर पर खेल का मैदान विकसित करेंगे




राजस्थान में निकाय चुनाव की तर्ज पर ही बीजेपी अब पंचायत चुनाव को लेकर भी संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय के नए सभागार में सीएम भजनलाल शर्मा ने पार्टी संकल्प पत्र जारी किया। सीएम भजनलाल ने कहा- संकल्प पत्र में हमारा विजन है कि गांव के व्यक्ति को सुविधाओं के अभाव में शहर में नहीं आना पड़ें। हम गांव में भी शहरों की तर्ज पर ही विकास करेंगे। सीएम ने कहा- पिछले कुछ सालों में गांवों से पलायन बढ़ा है, जिससे गांवों की जनसंख्या कम हुई है। आज शहर का दायरा 40 से 50 किलोमीटर बढ़ गया है। शहर में भी लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। अगर हम गांव में सुविधा देंगे तो गांव का व्यक्ति 100-150 किमी का सफर तय करके शहर नहीं आएगा। वह गांव की आबोहवा में ही रहना पसंद करेगा। सीएम ने कहा कि सबसे प्रमुख सुविधा शिक्षा और चिकित्सा की है। हमने तय किया है कि कितने किलोमीटर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होगा, कितने किलोमीटर पर बड़ा अस्पताल होगा। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हम हर पंचायत स्तर पर खेल का मैदान विकसित करेंगे, जिसमें गांव के युवाओं को सभी खेलों की सुविधा मिलेगी। सोशल मीडिया संयोजक मंच से गिरे घोषणा पत्र जारी होने से पहले संगठन महामंत्री अजेय कुमार का स्वागत करने के लिए मंच पर आए सोशल मीडिया संयोजक हीरेन कौशिक फिसलकर नीचे गिर गए। अचानक हुई इस घटना से सभी चौंक गए। उनके गिरते ही मंच पर बैठे प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला। उसके बाद उन्होंने संगठन महामंत्री अजेय कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सह प्रभारी कुलदीप चहल, कविता पाटीदार भी मौजूद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!