Agar Malwa: Pilgrim Dies Of Heart Attack At Baglamukhi Temple
रोहित खेरनार महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला था।
आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।
.
जानकारी के अनुसार, नासिक से 35 श्रद्धालुओं का ग्रुप बगलामुखी माता के दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचा था। इसमें रोहित खेरनार (32) भी शामिल था। दर्शन करने के बाद रोहित वेटिंग एरिया में बने प्रसाद काउंटर के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक जमीन पर आ गिरा।
काउंटर के पास मौजूद लोगों ने गिरते रोहित को संभाला।
मंदिर कर्मचारियों ने पहुंचाया अस्पताल
रोहित को गिरता देख आसपास मौजूद लोग दौड़े। उसे सीपीआर दिया। मंदिर कर्मचारियों ने रोहित को नलखेड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रोहित पेशे से इंटीरियर डिजाइनर था।
ये खबर भी पढ़ें…
सुबह योग, शाम को हार्ट-अटैक से भाजपा नेता की मौत
खंडवा जिला कोर्ट के क्रिमिनल लॉयर और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक विजय चौधरी (42) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। विजय को पहले एसिडिटी और सीने में हलकी तकलीफ महसूस हुई, जिसे सामान्य समझकर वे बाइक चलाकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन ईसीजी जांच के दौरान ही उनकी सांसें थम गईं। पढे़ं पूरी खबर…

