गुरुग्राम में युवतियों ने बाल खींचकर मारे लात-घूंसे:सोशल मीडिया पर गाली-गलौच और मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत

गुरुग्राम में युवतियों ने बाल खींचकर मारे लात-घूंसे:सोशल मीडिया पर गाली-गलौच और मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत




गुरुग्राम में एक आयुर्वेद सेंटर के बाहर बीच सड़क पर कुछ लड़कियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।पॉश इलाके सेक्टर-56 में लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींचकर सड़क पर घसीटती, थप्पड़ बरसाती और लात-घूंसे मारती हैं। सरेराह लड़कियों का संघर्ष देखकर सड़क से गुजरने वाले राहगीर भी हैरान रह गए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन लड़कियों का झगड़ा काफी देर तक जारी रहा। मारपीट में शामिल एक पक्ष की लड़कियों ने ‘स्नोबिट’ (Snobit) कंपनी की यूनिफॉर्म पहन रखी है। स्नोबिट कंपनी घरों और दफ्तरों में डोमेस्टिक हेल्प व अन्य सर्विस प्रोवाइड कराने का काम करती है। कंपनी की ड्रेस में लड़कियों को इस तरह सरेराह गुंडागर्दी करते देख राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिससे कंपनी की साख पर भी सवाल उठने लगे हैं कि उनके कर्मचारियों का व्यवहार सार्वजनिक स्थानों पर कैसा है। लड़ाई की वजह अभी भी सस्पेंस
लड़कियों के बीच इस कदर बढ़े गुस्से और हिंसक झड़प के पीछे असली वजह क्या थी, यह अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। शुरुआती कयासों के मुताबिक यह मामला आपसी रंजिश, काम के दौरान हुआ कोई विवाद या फिर किसी मामूली बात पर उपजी कहासुनी का हो सकता है। वीडियो में दिख रही लड़कियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि विवाद के मुख्य कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत
बीच सड़क पर हुए इस झगड़े की अभी तक पुलिस के पास किसी भी पक्ष की तरफ से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जिससे ये भी पता नहीं चल पाया है कि यह घटना कब और किस समय हुई है। सेक्टर-56 थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ही इस घटना की जानकारी मिली है। किसी भी पीड़ित या प्रत्यक्षदर्शी ने थाने आकर शिकायत नहीं दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई बार काफी पुरानी वीडियो को भी नई बताकर अपलोड कर दिया जाएगा। हालांकि, पुलिस अपने स्तर पर वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि घटना की सही टाइमिंग और इसमें शामिल चेहरों को चिन्हित किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!