Google Pixel 11 Series Launch

Google Pixel 11 Series Launch


नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गूगल ने आज ‘मेड बाय गूगल’ इवेंट में पिक्सल 11 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की है। इसमें पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो XL और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड स्मार्टफोन शामिल हैं।

इसके अलावा, वैरिएबल डिवाइस में पिक्सल स्मार्टवॉच और स्मार्ट टैग भी पेश किए गए। स्मार्टफोन की कीमत 89,999 रुपए से शुरू होती है।

गूगल पिक्सल 11 सीरीज के स्मार्टफोन्स दुनिया में पहले फोन हैं, जो बिना इंटरनेट के भी AI फीचर्स और वॉयस कॉल ट्रांसलेशन को प्रोसेस कर सकते हैं।

यानी, प्राइवेसी को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए इन फोन के AI फीचर्स को काम करने के लिए क्लाउड या इंटरनेट सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती, सारा डेटा फोन के अंदर ही प्रोसेस होता है।

लॉन्च ऑफर: 7000 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक

गूगल पिक्सल 11 की खरीद पर 7000 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक और 9000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह इसकी खरीद पर 16,000 रुपए बचाए जा सकते हैं।

वहीं, गूगल पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड की खरीद पर 10,000 रुपए का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

वहीं, इनके साथ भी 9000 रुपए का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इन तीनों फोन की खरीद पर 19,000 रुपए बचाए जा सकेंगे। इन ऑफर्स का लाभ 31 अगस्त 2026 तक लिया जा सकता है।

7 साल तक अपडेट और कई एआई फीचर मिलेंगे

गूगल अपने फोन्स पर 7 साल यानी 2033 तक सपोर्ट देगा। इसमें OS अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट, फीचर ड्रॉप और AI इनोवेशन मिलेंगे। पिक्सल सीरीज के फोन कई AI फीचर्स से लैस हैं। इनमें जेमिनी इंटेलिजेंस, जेमिनी नेनो, जेमिनी लाइव, जेमिनी एप्स, लाइव ट्रांसलेशन, हाइलाइट और कॉल असिस्ट शामिल हैं।

गूगल पिक्सल 11 सीरीज के मुख्य AI फीचर्स

  • ऑन-डिवाइस जेनरेटिव AI: फोन बिना इंटरनेट के भी सभी एआई टास्क तेजी से और पूरी प्राइवेसी के साथ प्रोसेस कर सकता है।
  • मैजिक कैप्चर: यह एडवांस कैमरा फीचर एक ही समय पर हाई-क्वालिटी वीडियो और फोटो दोनों एक साथ रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है।
  • ऑफलाइन वॉयस ट्रांसलेशन: लाइव कॉल के दौरान बिना इंटरनेट के भी दोनों तरफ की भाषा को तुरंत दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर सकता है।
  • स्मार्ट AI एडिटिंग: फोटोज में से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को हटाने, बैकग्राउंड बदलने और ब्लर फोटो को साफ करने के लिए एडवांस्ड AI टूल्स मिलते हैं।
  • नेक्स्ट-जेन वॉइस असिस्टेंट: गूगल का जेमिनी AI असिस्टेंट अब पहले से कहीं ज्यादा इंसानी अंदाज में आपकी कमांड को समझता है और बिना रुके जवाब देता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!