Hoshiarpur High Voltage Wire Break: Buffaloes Die, Woman Shocked

Hoshiarpur High Voltage Wire Break: Buffaloes Die, Woman Shocked



होशियारपुर के दसूहा स्थित फतेहउल्लापुर गांव में बिजली की हाई वोल्टेज तार टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक गुज्जर परिवार की चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करंट की चपेट में आई एक महिला को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया।

.

घटना के बाद गांववासियों और किसान नेताओं ने पावरकॉम विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। पीड़ित मक्कन पुत्र दलवीर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव फतेहउल्लापुर में झोंपड़ी में रहकर पशुपालन से गुजारा करते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि शनिवार सुबह उनकी पत्नी रेशमा भैंसों को चराने के लिए घर के पास गई थीं। इसी दौरान वहां पहले से टूटी पड़ी हाई वोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आने से उनकी चारों भैंसों की मौत हो गई। मक्कन ने आगे बताया कि भैंसों को बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी रेशमा भी करंट की चपेट में आ गईं।

महिला को लोगों ने बचाया

हालांकि, पास में मौजूद गांववासियों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें बचा लिया, जिससे उनकी जान बच गई। दोआबा किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के नेता रणजीत सिंह ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गांव में कई जगहों पर बिजली की तारें काफी पुरानी और जर्जर हालत में हैं। इन तारों के अक्सर टूटने से न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि लोगों की जान-माल को भी खतरा बना रहता है।

उन्होंने सरकार और पावरकॉम विभाग से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही, गांव में बिजली व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!