IMD Rainfall LIVE Photos Update; Maharashtra Flood – MP UP Uttarakhand Landslide

IMD Rainfall LIVE Photos Update; Maharashtra Flood – MP UP Uttarakhand Landslide


  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall LIVE Photos Update; Maharashtra Flood MP UP Uttarakhand Landslide | Rajasthan Weather

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश के बाद 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। पनवेल के LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी घुसने के बाद सिलेंडर बहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं सिलेंडर मिले तो उसे न छुएं और न ही घर ले जाएं।

मध्य प्रदेश में बुधवार को 27 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा दमोह में 1.75 इंच बारिश दर्ज की गई। खरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में नालूपानी और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ। वहीं, टिहरी में बुधवार को NH-707A पर दुकानों के पास लैंडस्लाइड में एक मकान गिर गया। आसपास के दो से तीन मकान कभी भी गिर सकते हैं।

इधर, राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार रात बारिश से एक मकान ढह गया। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग मलबे में दब गए। तीनों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दिल्ली में आज सुबह से बारिश हो रही है। रेलवे स्टेशन, मुनिरका और कई इलाकों में सड़कें डूब गई।

देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें…

दिल्ली में गुरुवार को तेज बारिश हुई। संगम विहार समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बाढ़ में करीब 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड के बाद मलबा हटाया जा रहा।

उत्तराखंड के हरिद्वार में लगातार बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल बांध के गेट खोले गए।

पुणे में कचरे का पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिर गया।

पुणे में मुथा नदी पूरे उफान पर है। इससे नदी का पानी निचले इलाकों में भी घुस गया है। सड़कें डूब गई हैं।

मानसून ने देश का 97% हिस्सा कवर किया

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद में बारिश से सड़क धंसी, कार और स्कूटर गड्ढे में गिरे

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बीच गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित अटल चौक के पास सड़क धंस गई। इससे एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में गिर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून के बारे में सवाल-जवाब में जानिए

सवाल: मानसून क्या है?

जवाब: मानसून हवाओं का एक बड़ा प्राकृतिक सिस्टम है। इसमें निश्चित मौसम में समुद्र से जमीन की ओर नम हवाएं चलती हैं। इन हवाओं में बड़ी मात्रा में जलवाष्प होती है, जो बारिश कराती है। ‘मानसून’ शब्द अरबी भाषा के ‘मौसिम’ से बना है, जिसका अर्थ है ऋतु।

सवाल: मानसूनी हवाएं कहां से आती हैं?

जवाब: मानसूनी हवाएं हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से भारत की ओर आती हैं।

सवाल: मानसून हर साल लगभग एक ही समय पर क्यों आता है?

जवाब: अप्रैल-मई में सूरज की तेज गर्मी से जमीन बहुत गर्म हो जाती है। इसके ऊपर की हवा गर्म होकर ऊपर उठती है, जिससे नीचे लो प्रेशर (निम्न दबाव) का क्षेत्र बन जाता है। तब समुद्र की ठंडी और नम हवाएं इस खाली जगह को भरने के लिए भारत की ओर आती हैं और बारिश कराती हैं।

सवाल: मानसूनी हवाएं बारिश कैसे कराती हैं?

जवाब: जब ये नम हवाएं हिमालय और पश्चिमी घाट के पहाड़ों से टकराती हैं, तो ऊपर उठती हैं। ऊंचाई पर तापमान कम होने से जलवाष्प ठंडी होकर पानी की बूंदों में बदल जाती है और बारिश होने लगती है। इस प्रक्रिया को ओरोग्राफिक वर्षा कहते हैं।

सवाल: मानसून सबसे पहले केरल क्यों पहुंचता है?

जवाब: केरल भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर अरब सागर के किनारे स्थित है। अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं सबसे पहले केरल के तट से टकराती हैं, इसलिए मानसून की शुरुआत यहीं से होती है।

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र: ठाणे में बारिश से 3 की मौत, 797 लोगों को सुरक्षित निकाला

  • ठाणे में पिछले एक हफ्ते में बारिश से जुड़े हादसों में 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।
  • 229 परिवारों के 797 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
  • मुरबाड में बिजली गिरने से 2 लोग घायल हुए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • भिवंडी में 5 और 6 जुलाई को दो किशोर नदी और नाले में डूब गए। दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
  • जिले में 136 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा 5 झोपड़ियां, 2 पोल्ट्री फार्म, एक सामुदायिक भवन और एक आंगनबाड़ी केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है।

06:19 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-NCR में तेज बारिश, गाजियाबाद में सड़कें डूबीं

दिल्ली-एनसीआर में रातभर से जारी बारिश के बीच गाजियाबाद के इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।

05:14 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में बारिश के बाद NH-24 पर लंबा जाम लगा

दिल्ली में रातभर हुई लगातार बारिश के बाद अक्षरधाम मंदिर के पास NH-24 पर लंबा जाम लग गया। कई जगह सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

04:57 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पुणे में मलबे से 2 लोग निकाले गए, अब तक 9 का रेस्क्यू

  • महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में कचरे का पहाड़ इमारत पर गिरने के बाद हुए हादसे में मलबे से दो और लोगों को निकाला गया है। अब तक 9 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • बुधवार दोपहर कचरे का बड़ा ढेर तीन मंजिला इमारत पर गिरने से वह ढह गई थी। शुरुआत में 18 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई थी।
  • NDRF, सेना, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें अब भी मलबा हटाकर बाकी लोगों की तलाश कर रही हैं।

04:04 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लोनावला-करजत में लैंडस्लाइड के बाद 8 ट्रेनें रद्द

  • महाराष्ट्र के लोनावला-करजत घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड के बाद ट्रैक साफ करने का काम जारी है। सेंट्रल रेलवे ने 9 के लिए 7 और 10 जुलाई के लिए एक ट्रेन रद्द कर दी है।
  • 9 जुलाई को पुणे-CSMT डेक्कन क्वीन, CSMT-पुणे डेक्कन क्वीन, CSMT-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस, पुणे-CSMT डेक्कन एक्सप्रेस, CSMT-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, पुणे-CSMT इंटरसिटी एक्सप्रेस और साईनगर शिरडी-दादर एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं। 10 जुलाई को दादर-सातारा एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी।
  • सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, घाट सेक्शन की तीन लाइनों में से बीच वाली लाइन पर 7 जुलाई की शाम से ट्रेनें फिर चलने लगी हैं। बाकी दो लाइनों से मलबा हटाने और ट्रैक ठीक करने का काम जारी है। अब तक 6 किलोमीटर लंबा ट्रैक साफ किया जा चुका है। इसके लिए 1100 से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं।
  • 5 जुलाई को तेज बारिश के बाद लोनावला-करजत घाट सेक्शन में भूस्खलन हुआ था। इससे राजमाची किले की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया था। रेलवे ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस NTES पर देखने की अपील की है।

04:01 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

वायनाड में लैंडस्लाइड के दो दिन बाद एक और शव मिला

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड के बाद चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से एक और शव बरामद किया गया। 7 जून को वायनाड में लैंडस्लाइड हुआ था।

03:36 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड, हाईवे से मलबा हटाया जा रहा

03:13 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: आगरा में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भरा

उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों और वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई।

01:53 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 43 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है।

बुधवार को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान 2 से 3°C तक गिर गया। सबसे ज्यादा 144.4 मिमी बारिश चित्रकूट में दर्ज की गई। इसके अलावा बदायूं में 94 मिमी, सिद्धार्थनगर में 72.8 मिमी, मेरठ में 71.9 मिमी, मुजफ्फरनगर में 68 मिमी और बांदा में 64 मिमी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

01:43 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से किसान की मौत, 4 झुलसे

मौसम विभाग ने बिहार के 30 जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बुधवार को खगड़िया, भागलपुर, दरभंगा समेत प्रदेश के 9 जिलों में तेज बारिश हुई। गोपालगंज में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। 4 झुलसे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:40 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, गुरुग्राम समेत 6 शहरों में ऑरेंज वार्निंग

हरियाणा में लगातार दूसरे दिन बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज वार्निंग है। इन इलाकों में 120 मिमी या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है।

झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ (नारनौल), पलवल, नूंह, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 70 मिमी से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

01:37 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान सामान्य से 2.9°C नीचे

पंजाब में अधिकतम तापमान में करीब 3°C की गिरावट आई है। यह सामान्य से 2.9°C नीचे है।

मौसम विभाग ने आज से तीन दिन तक कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

01:31 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: टिहरी में लैंडस्लाइड से बिल्डिंग ढही, 71 सड़कें बंद; 5 जिलों में स्कूल बंद

उत्तराखंड में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।

बुधवार को टिहरी के कद्दूखाल में नेशनल हाईवे-707A पर लैंडस्लाइड हुई। मलबा दुकानों के पास बनी एक पुरानी खाली बिल्डिंग पर गिरा, जिससे वह ढह गई। लगातार बारिश के कारण राज्य में 71 सड़कें बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें…

12:56 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भरा

12:31 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश में सड़कों पर क्यों लगता है जाम, जानिए वजहें

12:05 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश

इंडिया गेट समेत दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच कर्तव्य पथ के आसपास के इलाकों से बारिश का वीडियो सामने आया है।

11:44 PM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन मौसम का हाल

10 जुलाई

  • केरलम के तीन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट। बिहार के 24 जिलों भारी बारिश का अलर्ट।
  • पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

11 जुलाई

  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

11:38 PM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!