Kanker NH-30 Road Accidents | Bus Hits Divider & Truck Overturns
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक ही रात में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। एक यात्री बस डिवाइडर से टकरा गई, जबकि कबाड़ से लदा ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। दोनों घटनाओं में किसी की जान नहीं गई।
.
पहली घटना ग्राम झिपटोला के पास देर रात हुई। कांकेर से रायपुर जा रही महेंद्र बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और डिवाइडर भी टूट गया। सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
डिवाइडर से टकराई यात्री बस
क्षतिग्रस्त बस को मौके से हटाने का काम जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उनका मानना है कि सड़क पर तीखा मोड़ और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट न होने के कारण यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
झपकी आने से पलटा ट्रक
दूसरी घटना रात करीब 2 बजे हुई। धमतरी की ओर कबाड़ लेकर जा रहा ट्रक चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया।
स्थानीय लोगों ने उठाई मांग
क ही रात में NH-30 पर हुए इन दो बड़े हादसों से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुधार करने की मांग की है।

