Rajasthan Bhaskar Samadhan Launch | Civic Issues Resolution

Rajasthan Bhaskar Samadhan Launch | Civic Issues Resolution


दैनिक भास्कर एप पर ‘भास्कर समाधान’ आमजन की आवाज बना है। जयपुर में यह सेगमेंट आठ महीने पहले लॉन्च किया गया था।

.

इसके बाद इसे सोमवार (1 जून) को राजस्थान के पांच बड़े शहरों जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और सीकर में भी लॉन्च किया गया।

इस सेगमेंट के जरिए आमजन शहर में कहीं से भी अपनी समस्याएं पोस्ट कर सकते हैं। संबंधित अधिकारी भी उन्हें तुरंत देख सकते हैं और अपना फीडबैक दे सकते हैं।

सोमवार को पहले दिन इन शहरों से 400 से अधिक समस्याएं मिलीं। इनमें सबसे अधिक 116 पोस्ट टूटी सड़कों की थी। वहीं, 103 पोस्ट में समय पर सफाई नहीं होने की शिकायत की गई।

इन शहरों के लोगों ने एप पर अपनी समस्याएं लिखीं और बताया कि कैसे उन्हें इस तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने लिखा कि बार–बार शिकायत के बावजूद अधिकारी इनके समाधान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लोगों ने उम्मीद जताई कि अब उन्हें समाधान भी मिलेगा। इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप का उद्देश्य है कि आमजन से जुड़ी समस्याएं रियल टाइम (तत्काल) सामने आएं।

अधिकारी तुरंत उस पर एक्शन लें, ताकि लोगों को लंबी सरकारी प्रक्रिया में फंसने की जगह राहत मिले। इसीलिए सेगमेंट से अधिकारियों को भी जोड़ा गया है।

दस से अधिक विभागों के अधिकारी एप से सीधे जुड़े हैं और उनके विभाग से संबंधित शिकायत सीधे उन तक पहुंचती है।

भास्कर एप पर समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक करिए…

यूजर्स बोले- समस्याएं बताने के लिए एक मंच की जरूरत थी

प्रदेश के पांचों जिलों से लोगों ने बताया कि सड़कों पर कचरे के ढेर, जाम नालियां, बंद रोड लाइट आम बात है। लोगों ने ये भी लिखा कि ये परेशानियां लंबे समय से चली आ रही हैं।

इनके समाधान के लिए कई शिकायतें की गई, लेकिन काम नहीं हुआ। लोगों ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि अब उन्हें एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म भास्कर एप मिला है, जहां वे खुलकर अपनी समस्याएं लिख सकते हैं।

अजमेर में सफाई को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें

लॉन्च होने के बाद अजमेर शहर के लोगों ने सुबह से ही अपनी शिकायतें पोस्ट करनी शुरू कर दीं। अजमेर से सबसे ज्यादा सफाई की शिकायतें मिलीं।

पहले ही दिन लोगों ने पोस्ट में बताया कि शहर में सफाई की व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है। लोगों ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अपने पोस्ट डाले।

इसके अलावा अजमेर से पानी की 10, सीवर की 13, टूटी सड़क की 10, पानी की 6 शिकायती पोस्ट की गईं।

कोटा में पीने का पानी है सबसे बड़ी समस्या

कोचिंग नगरी कोटा में पीने का पानी सबसे बड़ी समस्या है। भास्कर समाधान में सबसे ज्यादा 25 पोस्ट पीने के पानी को लेकर थीं। लोगों ने बताया कि पानी लो प्रेशर से आता है। सप्लाई का कोई नियमित समय नहीं है। कई बार टैंकर मंगवाना पड़ता है।

इसके अलावा सड़क की 20, साफ–सफाई की 21, सीवर जाम की समस्या से जुड़ी 19 और बिजली, पार्क अतिक्रमण से जुड़ी 10–10 के करीब शिकायतें सामने आईं।

जोधपुर में टूटी सड़कें और सफाई नहीं होना बड़ी परेशानी

जोधपुर की बात करें तो यहां 25 से ज्यादा पोस्ट केवल टूटी सड़कों और अधूरे काम की सामने आई। लोगों ने अपनी पोस्ट में बताया कि शहर का ऐसा कोई वार्ड और इलाका नहीं जहां लोगों को टूटी सड़कों से परेशान न होना पड़ रहा हो।

इसके अलावा साफ–सफाई से जुड़ी 18, पेयजल से जुड़ी 14 और सीवर लाइन से जुड़ी 17 पोस्ट भास्कर समाधान सेगमेंट पर आईं।

सीकर में भी सड़कें बदहाल

सीकर के लोगों ने भास्कर समाधान पर सड़क के गड्‌ढों, जाम, टूटी सड़क और अतिक्रमण जैसी परेशानियों से जुड़ी करीब 25 पोस्ट की हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी लोगों की इन बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

ऐसा ही हाल साफ-सफाई और पानी का भी है। इन दोनों से जुड़ी क्रमश: 17 और 21 शिकायतें पोस्ट की गई। सीकर में सीवर की 17, बिजली की 8 और अतिक्रमण आदि से जुड़ी अन्य शिकायतें भी 10 से ज्यादा थीं।

उदयपुर में टूटी सड़कों और गंदगी से परेशानी

पर्यटन नगरी उदयपुर में टूटी सड़कों की 13, साफ-सफाई की अव्यवस्था से जुड़ी 6, बिजली की कमी और सीवर से जुड़ी परेशानी 9 और 3 शिकायतें मिलीं। लोगों का कहना था कि संबंधित विभागों को शिकायत करते हैं तो कई बार सुनवाई हो जाती है, लेकिन उसमें समय ज्यादा लगता है।

‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल

भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने के लिए एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच ये ही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें।

ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सकें। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक लेकर समाधान का रास्ता चुनें।

कोटा और अजमेर के अधिकारी बने ‘पब्लिक के स्टार’

कोटा के महावीर नगर सेकंड के रहने वाले लोकेश कुमार सोनी ने पोस्ट कर अपनी शिकायत शेयर की थी। पोस्ट में उन्होंने बताया था कि उनके घर के पास कोटा डेवलपमेंट अथॉरिटी ने काम करने के बाद चार फीट गड्‌ढा बिना भरे ही छोड़ दिया था।

विभाग के 181 टॉल फ्री नंबर पर भी उन्होंने इस गड्‌ढे को भरने के लिए शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने अपनी शिकायत भास्कर समाधान सेगमेंट पर भी पोस्ट की थी।

समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी हेल्थ इंस्पेक्टर सुरेंद्र पंवार ने मौके पर टीम भेजकर समस्या का समाधान कर दिया। इसके लिए वो आज कोटा शहर के ‘पब्लिक के स्टार’ चुने गए हैं।

इसी तरह अजमेर के महाराणा प्रताप नगर कोटड़ा की रहने वाली प्रिया ने पोस्ट कर अपनी समस्या हमसे शेयर की थी। उन्होंने बताया कि बीते एक माह से उनके क्षेत्र में पीने का पानी बहुत कम प्रेशर से आ रहा है।

अपनी पोस्ट में उन्होंने इस बात की भी शिकायत की कि न तो पानी की सप्लाई का तय समय है न ही नियमित रूप से जलापूर्ति हो रही है।

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग धर्मवीर सिंह राव ने एक्शन लेते हुए समस्या का तुरंत समाधान करवा दिया। यूजर की पोस्ट पर खुद अधिकारी ने पोस्ट कर समाधान हो जाने की जानकारी शेयर की।

सेगमेंट की 5 खास बातें… अधिकारी कॉल कर सकेंगे

सेगमेंट के जरिए शहर के लोग कभी भी कहीं से भी जन समस्याओं से जुड़ी पोस्ट शेयर कर सकते हैं।

अधिकारी अपने विभाग से जुड़ी सभी समस्याएं एक साथ देख सकेंगे। एप के जरिए ये बता सकेंगे कि उन्होंने क्या एक्शन लिया है। एप में लोकेशन देखने और कॉलिंग का भी फीचर है, जरूरत पड़ने पर अधिकारी यूजर को सीधे कॉल कर सकेंगे।

समाधान होने पर यूजर बता सकेंगे कि उनकी समस्या का समाधान हो चुका है। यूजर अपने एरिया की समस्याओं से जुड़ी सभी पोस्ट फिल्टर कर देख सकते हैं।

आपकी हर समस्या, बड़ा मुद्दा बनेगी

अब गली-मोहल्लों, सड़कों और सरकारी दफ्तरों में अटकी आपकी परेशानियों पर कार्रवाई भी होगी। दैनिक भास्कर एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है।

पोस्ट की गई हर शिकायत सीधे दैनिक भास्कर डेस्क तक पहुंचेगी। डेस्क की टीम आपकी शिकायत को वेरिफाइड करेगी ताकि सही और वास्तविक समस्याएं ही सामने आएं।

वेरिफिकेशन के बाद, कुछ ही मिनटों में आपकी समस्या आपके क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि वे तुरंत कार्रवाई कर सकें। हालांकि एक बार पोस्ट की गई समस्या का समाधान होने में लगभग 72 घंटे लग सकते हैं।

जनता के काम करने वालों के लिए स्टार ऑफिसर या पब्लिक स्टार बनने का मौका

इस सेगमेंट के तहत जन समस्याओं का जिम्मेदारी के साथ समाधान करवाने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। जनता से जुड़ने वाले अधिकारियों की न्यूज ‘स्टार ऑफिसर’ और ‘पब्लिक के स्टार’ के रूप में भास्कर न्यूज एप और अखबार में पब्लिश की जाएगी। इसका मकसद यही है कि ज्यादा से ज्यादा अधिकारी शहरवासियों से जुड़ सकें।

——–

ये खबरें भी पढ़िए…

राजस्थान के 5 और शहरों में ‘भास्कर समाधान’ लॉन्च: डिप्टी सीएम बैरवा, शिक्षा, कानून और वन मंत्री ने की शुरुआत, समस्या से समाधान तक ऑनलाइन

दैनिक भास्कर न्यूज एप पर आमजन की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने वाला ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट अब जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और सीकर जिले में भी शुरू हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!