Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सैमसंग इंडिया ने आज 22 जुलाई को अनपैक्ड इवेंट-2026 में भारत सहित ग्लोबल मार्केट में अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। इस बार सबसे खास री-डिजाइन गैलेक्सी Z फोल्ड 8 और नया टॉप-टियर ‘अल्ट्रा’ फोल्डेबल मॉडल रहा।
इसके साथ ही गैलेक्सी Z फ्लिप 8 और दो नई स्मार्टवॉच- गैलेक्सी वॉच 9 और वॉच अल्ट्रा 2 भी पेश की गई। वहीं, नए AI फीचर्स में सैमसंग केयर प्लस और गैलेक्सी नोटबुक जैसे फीचर्स भी रोलआउट किए। कंपनी ने इस बार सैमसंग वॉलेट के साथ सिंक गैलेक्सी कार्ड भी लॉन्च किया।
सैमसंग के फोल्डेबल गैलेक्सी Z सीरीज की शुरुआती कीमत ₹1.25 लाख रखी गई है। सभी डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। 7 अगस्त से ये बिक्री के लिए अवेलबेल होंगे। कंपनी सभी डिवाइस पर 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 7 जनरेशन का OS अपग्रेड सपोर्ट देगी।
गूगल ने दिखाए दो नए स्मार्टग्लासेस फ्रेम्स
गूगल ने भी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी ने सैमसंग के साथ पार्टनरशिप में बन रहे अपने आने वाले स्मार्टग्लासेस के दो नए फ्रेम्स की झलक दिखाई। गूगल ने जेंटल मॉन्स्टर और वार्बी पार्कर ब्रांड्स के नए डिजाइंस अनवील किए हैं। गूगल के इन स्मार्टग्लासेस के पहले पेयर्स इस साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है।
नॉलेज पार्ट: फ्लेक्स टाइटेनियम तकनीक क्या है?
सैमसंग ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले के लिए ‘फ्लेक्स टाइटेनियम’ तकनीक का इस्तेमाल किया है। यह टेक्नोलॉजी स्क्रीन हिंज के तनाव और मजबूती को इस तरह बैलेंस करती है, जिससे डिस्प्ले पर पड़ने वाली क्रीज (मोड़ की लाइन) कम से कम नजर आए और स्क्रीन की लाइफ लंबी हो।

