Sensex Nifty Stock Market Update; BSE NSE (29 May 2026)
- Hindi News
- Business
- Sensex Nifty Stock Market Update; BSE NSE (29 May 2026) | IT Metal Shares Price
मुंबई26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज यानी शुक्रवार, 29 मई को सेंसेक्स 100 अंक (0.13%) चढ़कर 75,950 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी लगभग फ्लैट है, ये 23,900 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। कल बाजार बकरी ईद की वजह से बंद था।
एशियाई बाजारों में तेजी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 8382 | 181 | 1.94% |
| निक्केई (जापान) | 65897 | 1203 | 1.86% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25066 | 60 | 0.25% |
अमेरिकी बाजारों में भी कल तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 50669 | 25 | 0.05% |
| नैस्डैक | 26917 | 243 | 0.91% |
| S&P 500 | 7564 | 43 | 0.58% |
विदेशी निवेशकों ने 27 मई को ₹1043 करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 3,821 | 9,039 | 69,392 |
| FII/FPI | -1,043 | -2,629 | -42,905 |
27 मई को सेंसेक्स 142 अंक गिरकर बंद हुआ था
कल शेयर बाजार बकरी ईद की छुट्टी की वजह से बंद था। इससे पहले 27 मई को सेंसेक्स 142 अंक की गिरावट के साथ 75,868 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 7 अंकों की गिरावट रही, ये 23,907 पर बंद हुआ। बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही थी।
खबरें और भी हैं…

